आर्य समय संवाददाता, जबलपुर।नैक निरीक्षण के तृतीय चक्र के मूल्यांकन के पश्चात रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 3.22 सीजीपीए के साथ वर्तमान में ए ग्रेड हासिल कर महाकौशल में इतिहास रच दिया है।

कुलगुरु प्रो, राजेश वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के नैक समन्वयक, आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ की समन्वयक, नैक आंतरिक समिति, सभी प्राध्यापक, सभी अतिथि विद्वान, सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के विशेष सहयोग से हम ए ग्रेड प्राप्त कर इस ऐतिहासिक ऊंचाई को प्राप्त कर पाए हैं।प्रो, वर्मा ने सभी को सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आप बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

कुलसचिव डा. दीपेश मिश्रा ने महाकौशल क्षेत्र के सभी संबद्ध महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी कर्मचारी शोधार्थियों और विद्यार्थियों को उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अब आपका विश्वविद्यालय ए ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय है।