आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गबन और धोखाधड़ी कर जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को वित्तीय हानि पहुंचाने के दोषी आरबीएल बैंक, विजय नगर शाखा इंदौर के टॉस्क मैनेजर कुमार मयंक के विरुद्ध मदन महल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
टॉस्क मैनेजर ने बिना अनुमति बचत खाते को चालू खाते में परिवर्तित कर दिया था और स्टेटमेंट मांगे जाने पर ब्याज का फर्जी सर्टिफिकेट जारी कर दिया। बताया जाता है कि मैनेजर ने स्मार्ट सिटी को करीब 1 करोड़ 31 लाख 23 हजार रुपये की वित्तीय हानि पहुंचाती है।
वहीं सीएसआर मद से कराये गये करीब 27 लाख रुपये के कार्यों का भी भुगतान नहीं किया गया।स्मार्ट सिटी के प्रशासनिक अधिकारी रवि राव ने एफ आई आर. दर्ज कराई है।

Continue With Google
Comments (0)