आर्य समय संवाददाता जबलपुर। बुधवार की शाम पुलिस ने विजय नगर थाना अंतर्गत संचालित एक स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई करते हुए 5 लड़कियों व 5 पुरूषों को संदिग्ध हालात में पकड़ा है। जिसके बाद अनैतिक देह व्यापार का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं सेंटर को फिलहाल सील कर दिया गया है।
सीएसपी भगत सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शिवनगर में संचालित आओ स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसके बाद महिला थाना प्रभारी शशि धुर्वे और यादव कालोनी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सतीश झारिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई करते हुए 5 लड़कियों व 5 पुरूषों को संदिग्ध हालात में पकड़ा है। जिसमें से दो व्यक्ति स्पा सेंटर के संचालक भी हैं। स्पा सेंटर के संचालक से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शहर में संचालित ज्यादातर स्पासेंटर की आड़ में देह व्यापार के अड्डे संचालित हो रहे हैं।

Continue With Google
Comments (0)