आर्य समय संवाददाता जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी के पास संचालित चौकसे यात्री निवास नामक होटल में पुलिस ने दबिश देते हुए देह व्यापार व्यापार का भंडाफोड़ किया है। होटल से अनैतिक काम करते हुए 5 महिला 5 पुरषों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया है। वहीं होटल संचालक विजय चौकसे को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सभी के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चौकसे यात्री निवास नामक होटल में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए मौके पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/5BCxg59ovvI" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
दबिश के दौरान अलग अलग कमरों 5 महिला और 5 पुरूष संदिग्ध अवस्था मे पाए गए। जिन्हें गिरफ्तार करते हुए संचालक विजय चौकसे को भी गिरफ्तार किया गया है।वही पुलिस टीम सभी से विस्तृत पूछताछ में जुटी हुई हैं।

Continue With Google
Comments (0)