आर्य समय संवाददाता जबलपुर। शहर के बहुचर्चित मोखा बिल्डर को उनके कैशियर ने लाखों का चूना लगा दिया है। मामले की भनक लगने के बाद बिल्डर द्वारा ओमती पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि ओमती पुलिस थाना अंतर्गत पुल नंबर-2 के पास बिल्डर सरबजीत सिंह मोखा का एक पेट्रोल पंप भी है। पंप में मूलतः सिहोरा का रहने वाला रोहित कुमार काछी काम करता था, जो कि वर्तमान में कंचनपुर में रह रहा है।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/DMgeh4ao3bE" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
वह पंप अटेंडर के साथ ही रात में कैशियर का काम भी देखता था। उसका काम पेट्रोल और डीजल डालने के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट लेने का था।बताया जाता है कि पिछले 6 माह से वह रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी करता था। ड्यूटी के दौरान उसने पंप पर आने वाली बिक्री की राशि में गड़बड़ी की।
जानकारी लगने पर वाउचरों की जाँच करने पर पता चला कि उसके द्वारा पिछले 6 माह में पंप से करीब साढ़े 4 लाख का गबन किया गया है। इसकी शिकायत ओमती थाने में की गई थी। शिकायत के आधार पर जांच कर आरोपी कैशियर रोहित काछी पर धोखाधड़ी और गबन का प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Continue With Google
Comments (0)