आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में अब श्रमसाध्य को लेकर घमासान शुरू हो गई है। मंगलवार को कर्मचारियों ने कुलगुरू कार्यालय में एक पत्र सौंपते हुए तत्काल श्रमसाध्य का भुगतान किए जाने की मांग रखी है। कर्मचारियों ने अल्टीमेंटम दिया है कि आज 30 अक्टूबर को भुगतान नहीं हुआ तो, सोमवार 4 नवंबर से विश्वविद्यालय का कामकाज ठप कर देंगे,जिसकी जिम्मेदारी कुलगुरू की होगी।
अभी कुछ दिनों पहले ही कर्मचारियों का आंदोलन आश्वासन के बाद स्थगित हुआ था। उक्त मामला अभी संभला ही नहीं है कि फिर कर्मचारियों ने प्रशासन से दो-दो हाथ करने का मन बना लिया है। सबसे मजे की बात यह कि पहले तो कुलगुरू अपने पाले की गेंद कुलसचिव कार्यालय की ओर फेंक का पल्ला झाड़ लेते थे। लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में तो उनका यह दाव भी नहीं चलेगा। लिहाजा अब बजट का हवाला दिया जा रहा है।

Continue With Google
Comments (0)