आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। बुधवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष एम वेंकटेशन (केंन्द्रीय राज्य मंत्री का पद और दर्जा) का आयुध निर्माणी खमरिया में आगमन हुआ। इस अवसर पर निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक एमएन हालदार ने फ्लॉवर पॉट से स्वागत किया।
एम वेंकटेशन ने निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक, अन्य अधिकारियों, ठेकेदारो एवं निर्माणी के कार्यरत सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कि जिसका उद्देश्य सफाई कर्मचारियो की समस्याओं, उनके अधिकारों, उनकी सुरक्षा एवं कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमोँ के बारे मे जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष द्वारा सफाई कर्मचारियों से उनके वेतन, ईएसआईसी, ईपीएफ के बारे में सफाई कर्मचारियों से ही जानकारी ली। साथ ही साथ ठेकेदारों को सफाई कर्मचारियों के लिए पीपीई किट, यूनिफार्म एवं मेडिकल चेकअप हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही योजनाओ और नीतियों की जानकारी भी दी जो उनके सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाई गई है।
अध्यक्ष एम बेंकटेशन ने कहा सफाई कर्मचारियों का काम समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें उनके योगदान की सराहना करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हे सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य स्थितियां प्रदान कि जाएं।
बैठक में निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा जानकारी दी गई कि निर्माणी में कार्य करने वाले सभी सफाई कर्मचारी को सुरक्षित एवं सम्मानजनक स्थिती में कार्य कर रहे है।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक के साथ निर्माणी के महाप्रबंधक आरके गुप्ता, एसएस सलाठिया, आरकेपी सिन्हा एवं निर्माणी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)