आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। बीते मंगलवार को रांझी थानाक्षेत्र के मस्ताना चौक स्थित फूलमाला दुकान में शादी को लेकर हुए विवाद के झुलसे नरेंद्र पंजाबी की शुक्रवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत् मंगलवार की दोपहर मानेगांव निवासी सपना यादव नामक महिला जो कि रांझी मस्ताना चौक पर फूल माला की दुकान लगाती है। उसका नरेंद्र पंजाबी नामक व्यक्ति से शादी को लेकर विवाद हो गया था। दरअसल नरेंद्र पंजाबी महिला पर शादी करने के लिए दबाव डाला रहा था। लेकिन महिला शादीशुदा व तीन बच्चों की मां है लिहाजा उसने इंकार कर दिया था। इस बात से बिफरे कथित प्रेमी ने महिला और खुद को आग लगा ली थी।
Jabalpur News: रांझी मस्ताना चौक मामले में आग से झुलसे नरेंद्र पंजाबी की मौत
बीते मंगलवार को रांझी थानाक्षेत्र के मस्ताना चौक स्थित फूलमाला दुकान में शादी को लेकर हुए विवाद के झुलसे नरेंद्र पंजाबी की शुक्रवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Continue With Google
Comments (0)