आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम 17 जुलाई की शाम रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (आरडीयू) में डेरा डाल देगी। टीम में 6 या 7 सदस्य होने की संभावना है। जिसको ध्यान में रखते हुए आरडीयू प्रशासन आवश्यक तैयारियां कर रहा है। टीम 18 से 20 जुलाई तक विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों का निरीक्षण करेगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। वहीं टीम मेंबर एसएसआर रिपोर्ट आरडीयू प्रशासन द्वारा किए गए दावों की जमीनी हकीकत का भी मुल्यांकन करेगी। नैक टीम के सामने कुलगुरू प्रो. राजेश वर्मा व आईक्यूएसी समन्वयक का प्रेजेंटेशन भी होगा। यह नैक का महत्वपूर्ण भाग होता है। इसके अलावा टीम हॉस्टल, विभागों का भी निरीक्षण करेगा। लेकिन किस दिन टीम किस जगह जाएगी, यह शेड्यूल टीम के शहर पहुंचने के बाद ही तय होगा।
उल्लेखनीय है कि नैक को लेकर आरडीयू प्रशासन ने काफी तैयारियां कि हैं। पिछले दिनों आरडीयू प्रशासन ने इंदौर एवं भोपाल से आए 4 विशेषज्ञों की एक टीम के साथ नैक निरीक्षण का मॉक ड्रिल भी किया था। मॉक ड्रिल में टीम अकादमिक तैयारियों को लेकर तो विशेषज्ञ कुछ हद तक संतुष्ट नजर आए, लेकिन प्रशासनिक तैयारियां मतलब संसाधनों, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर टीम ने सवाल खडेÞ किए थे। अब देखना यह कि टीम द्वारा दिए गए सुझावों का प्रशासन ने कितना अमल किया। बता दें कि इससे पहले 2015 में नैक का दौरा हुआ था, जिसमें बी ग्रेड विश्वविद्यालय को मिला था। नैक की तरफ से यह ग्रेड 2020 तक के लिए दिया गया था। इसके पश्चात विश्वविद्यालय को दोबारा नैक करवाना था, लेकिन कोरोना कॉल और अन्य व्यवधान की वजह से लगातार देरी होती चली गई।
इंटरव्यू के लिए पहुंचे आवेदक -
दिव्यांगजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत तृतीय श्रेणी वर्ग के लिए रिक्त 6 पदों में कनिष्ठ तकनीकी सहायक ग्रंथालय,तकनीकी सहायक (बायोसाइंस) एवं चतुर्थ श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित माली,चौकीदार, स्वीपर एवं भृत्य के कुल 14 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत आज आरडीयू में इंटरव्यू हुए। हालांकी तकनीकी सहायक के पदों के लिए जो आवेदन प्राप्त हुए थे, वे सभी स्कूटनी में अपात्र पाए गए। लिहाजा 13 और 15 जुलाई को चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों के इंटरव्यू आयोजित किए गए।

Continue With Google
Comments (0)