आर्य समय संवाददाता जबलपुर। बच्चे नहीं होने पर एक शख्स ने अपने पिता के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर उसकी लाश को हिरन नदी में फेंक कर पुलिस थाने पहुंच गया और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जबलपुर पुलिस ने महिला के लापता होने के मामले को गंभीरता से लिया और उसकी तलाश में जुट गई।
1 नवंबर को रजनी (30) की लाश नदी में उतराते हुए मिली। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है तब पुलिस ने बिना देरी किए पति को हिरासत में लिया। तब यह चौकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल बच्चे नहीं होने पर पति दूसरी शादी करना चाह रहा था। जिसमें पत्नी बांधा बन रही थी।
जानकारी के मुताबिक बेलखेड़ा थाना के ग्राम पथरिया में रहने वाले चैन सिंह (36) का रजनी से 10 साल पहले विवाह हुआ था। रजनी को बच्चे नहीं हो रहे थे। जिसके चलते अक्सर घर में लड़ाई होती थी। करीब एक साल पहले चैन सिंह ने दूसरी शादी करने का प्रस्ताव घर में रखा। पिता मुन्ना सिंह तैयार हो गए, लेकिन रजनी ने साफ मना कर दिया। वह दूसरी शादी के खिलाफ थी।
इसके बाद पति ने कई बार रजनी को मनाया, लेकिन वह नहीं मानी। फिर चैन सिंह ने पिता मुन्ना सिंह के साथ मिलकर रजनी की हत्या का प्लान बनाया। 27 अक्टूबर की रात जब रजनी सो रही थी। उसी दौरान चैन सिंह ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर पिता के साथ मिलकर बाइक से शव को लेकर हिरन नदी पहुंचा और वहां फेंक दिया। हत्या करने के बाद चार दिन तक दोनों घर में ही रहे।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/cHiQgJAR-Kk" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
वहीं 1 नवंबर को थाने पहुंचे पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लापता हो गई है।इसके बाद थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पो ने टीम के साथ गांव के आसपास महिला की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस महिला के मायके ग्राम अकेला भी गई। वहां बताया गया कि, वह 6 महीने से नहीं आई है।
पुलिस रजनी सिंह की तलाश में जुटी हुई थी, इसी दौरान 2 नवंबर को गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर शव मिला। थाना प्रभारी ने रजनी का पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पीएम रिपोर्ट जब पुलिस को मिली तो खुलासा हुआ कि हत्या करने के बाद उसके शव को नदी में फेंका गया था।
बेलखेड़ा थाना पुलिस ने रजनी की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस पूछताछ में चैन सिंह ने बताया कि शादी के 10 साल हो गए थे। लेकिन बच्चे नहीं हो रहे थे, इसलिए दूसरी शादी करने की सोची तो रजनी ने साफ मना कर दिया। यही वजह थी कि दूसरी शादी करने के लिए पहले रजनी को मारना जरूरी हो गया था। बेलखेडा थाना पुलिस ने रजनी की हत्या के मामले में पिता मुन्ना सिंह और चैन सिंह दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Continue With Google
Comments (0)