आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गुरुवार की सुबह नगर निगम आयुक्त को मिली सूचना के आधार पर निगम के स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने संयुक्त छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अमानक पाॅलीथीन को बरामद किया। जिसके बाद अवैध रूप भंडारित की गई अमानक पाॅलीथीन को जप्त करते हुए उसका कठौंंदा में विनिष्टिकरण किया गया।
स्वास्थ्य अधिकारी संदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि करमेता स्थित अमरदास पाॅलीमर में आज जांच के दौरान करीब 40 से 50 टन अमानक पाॅलीथीन को बरामद किया गया। उक्त अमानक पाॅलीथीन को गुजरात से लाकर यहां अवैध रूप से स्टोर किया गया था। अमानक पाॅलीथीन को कठौंंदा प्लांट भेजा गया है जहां अपनी निगरानी में उसकी विनिष्टिकरण कराया जाएगा। इस गोदाम के संचालक नरेश बुधरानी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं गोदाम को सील कर दिया गया है।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/XT4DNo-6fhU" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

Continue With Google
Comments (0)