आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। आयुध निर्माणियों में पुरानी पेशन योजना की बहाली को लेकर आंदोलनों में तेजी आती जा रही है। शनिवार को एनएमओपीएस के बैनर तले सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों के सहयोग से द्वारा क्रमांक 4 पर गेट मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें एक सूत्री कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर को होने वाली पेंशन पद यात्रा के प्रति जागरूक करना एवं एनपीएस और यूपीएस के हानियां का वर्णन गेट मीटिंग में किया गया। एनएमओपीएस डिफेंस के राष्ट्रीय मीडिया सचिव अनिल गुप्ता ने प्रस्तावित यूनिफाइड पेंशन स्कीम जो की 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाली है,उसकी खामियों को सब के बीच रखा।

उन्होंने बताया  कर्मचारियों का अपना अंश जो जमा होगा, वह कर्मचारियों को वापस नहीं मिलेगा। हमें यूपीएस नही ओपीएस चाहिए तथा फूल पेंशन की रिटायरमेंट की उम्र 25 साल दिया गया जो कर्मचारी हित में नहीं है। संयोजक रोहित प्रकाश सेठ ने कहा वीआरएस अभी ले पेंशन 60 साल बाद मिलेगा उसमे भी 25 साल की सिलिंग है जो गलत है। गोपाल मीणा ने 2 अक्टूबर की पेंशन पद यात्रा को सफल बनने का आव्हान किया। संचालन कार्यकारिणी सदस्य अभिनाश पटेल ने किया। एमएनओपीएस के डिफेंस के पदाधिकारी प्रमोद त्रिपाठी, राजीव रंजन राय, जय कुमार गोपाल और सभी यूनियन एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ सैकड़ो कर्मचारियों उपस्थित रहे।