आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। केंट के विधायक अशोक रोहाणी ने बुधवार को छावनी परिषद के अंतर्गत आने वाले मोतीलाल नेहरू अस्पताल का निरीक्षण सीएचएमओ संजय मिश्रा, सीईओ अभिमन्यु सिंह के साथ किया। श्री रोहाणी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं फिजियोथैरेपी सेंटर, दवाई वितरण एवं ब्लड टेस्ट के संदर्भ में मरीजों से चर्चा की एवं उनकी कुशल क्षेम पूंछी और व्यवस्था के संदर्भ में सीईओ अभिमन्यु सिंह से चर्चा की एवं अस्पताल में शीघ्र आॅपरेशन थ्रियेटर को शुरू करने के लिए निर्देशित किया।
साथ ही बैठक रूम में सीएचएमओ संजय मिश्रा के साथ चर्चा करके शीघ्र ही राज्य शासन के माध्यम से किन-किन सुविधाओं तुरंत शुरू किया जा सकता है, उसके लिए भी निर्देशित किया।बैठक में सर्वसुविधा युक्त एडवांस लाइफ सर्पोट एम्बूलेंस की मांग की गई।जिसे सहर्ष विधायक ने स्वीकार किया। वहीं केंट अस्पताल के कर्मचारियों को स्टेट हाॅस्पिटल के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंट अस्पताल लेबल 2 है, जिसे उन्नयन करके स्टेट एंट्री में नंबर वन दर्जा दिलाया जाएगा।
इस अवसर पर आरएमओ श्रीमती रूपा सरकार पूर्व पार्षद सुंदर अग्रवाल, अजय पदम, संजय जैन, मण्डल अध्यक्ष आशीष राव, संजय वर्मा, वेद महावर, भागचंद पटेल, डाॅ. रिषी बावरिया, चमन रजक, शेखर पिल्ले, संजय कपूर, आसिफ हैदर एवं शाहरूख आदि उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)