आर्य समय संवाददाता जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चले हैं। अब अवैध वसूली के लिए बदमाश बच्चों के अपहरण जैसी वारदातों को भी अंजाम देने से नहीं कतरा रहे हैं।
ताजा मामला केंद्रीय सुरक्षा संस्थान वाहन निर्माणी जबलपुर में कार्यरत कर्मचारी से जुड़ा है। जिसके 10 के बेटे को बदमाश जबरन खेल मैदान से उठा कर ले जा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीएफजे क्वार्टर में रहने वाले रवि रंजन का दस वर्षीय बेटा हर्ष रंजन बुधवार की शाम अपने हमउम्र दोस्तों के साथ मैदान में खेल रहा था। उसी दौरान 4 युवक हर्ष के पास पहुंचे और उसे जबरन उठाकर अपनी बाइक में बैठाने लगे।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/qIYQlYvpAD4" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
उसने विरोध कर शोर मचाया तो दो युवक भाग निकले, वहीं बाइक सवार दो युवकों ने हर्ष को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट आई है। इस घटनाक्रम के दौरान हर्ष व उसके साथियों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के लोग व वीएफजे सुरक्षा कर्मी दौड़े और बाइक सवार अपहर्ताओं को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गये अपहर्ताओं में अधारताल निवासी मनीष बेन व अनीश बेन हैं, वहीं उनके दो अन्य साथी भाग गये।गिरफ्त में आए अपहर्ताओं की सुरक्षा कर्मियों द्वारा तलाशी लिए जाने पर मनीष व अनीश के पास से चाकू भी बरामद किए गये। पकड़ा गया आरोपी मनीष रांझी क्षेत्र का आदतन बदमाश है, वह कुछ समय से अधारताल क्षेत्र में गुजर-बसर कर रहा है।
एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि वीएफजे मैदान में खेल रहे बालक को अपने साथ ले जाने के दौरान मारपीट की गई। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर मौके से भागे दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)