आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। बड़ी खेरमाई मंदिर के पास घर के सामने दोस्तों के साथ बैठकर आग ताप रहे युवकों पर मोपेड से आए 3 बदमाशों ने पिस्टल से दनादन फायर कर दिया। गोली में एक युवक के पैर और पीठ में गोली लगी है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक छर्रा लगने से घायल हुआ है। रात करीब 2 बजे गोलियों की आवाज से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति नाजुक होने पर उसे मेडिकल रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने युवक के शरीर से गोली निकाल ली थी, लेकिन उसकी हालत गंभीर ही बनी हुई थी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Jabalpur News: बड़ी खेरमाई मंदिर के पास बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या
Jabalpur News: Miscreants opened fire near Badi Khermai temple

Continue With Google
Comments (0)