आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जबलपुर जिला और महानगर अध्यक्षों को बधाई देने तांता लगा हुआ है। चूंकि भाजपा ने नगर में इस बार अनुसूचित जाति कार्ड खेल कर महानगर अध्यक्ष की कमान संगठन में पहले से महामंत्री रत्नेश सोनकर को दी है। इस लिहाज से पूर्व विधानसभा के पाले में दूसरी बार यह पद आया है। उधर ग्रामीण में यह बाजी राजकुमार पटेल जो पहले से ही ग्रामीण संगठन में महामंत्री पद का दायित्व सम्हाल रहे थे उन्होंने जीती है।
बुधवार की सुबह मंत्री राकेश सिंह के निवास पहुंचे राजकुमार पटेल के स्वागत सम्मान के बाद राकेश सिंह ने कहा राजकुमार पटेल को संगठनात्मक कार्यों का लम्बा अनुभव है और उम्मीद है कि वे पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। नए महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के लिए राकेश सिंह ने कहा है कि भाजपा प्रत्येक वर्ग को साथ में लेकर चल रही है। इसी क्रम में अब रत्नेश सोनकर मजबूती के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका में नगर में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेता भाजपा के लिए शुभंकर साबित होंगे।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/TsBAPpqFb6Y" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>रत्नेश सोनकर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास किया है, उस पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे। सबके साथ सामंजस्य सहयोग और कार्यकर्ताओं का सम्मान ही उनकी प्राथमिकता होगी।

Continue With Google
Comments (0)