आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। नगर निगम स्थित पंडित भवानी प्रसाद तिवारी सभाकक्ष में आहूत की गई साधारण सभा की बैठक का शुुरुआती घंटा शांतिपूर्ण तो रहा लेकिन जैसे ही प्रस्ताव क्रमांक 12 पटल पर रखा गया पक्ष-विपक्ष आमने सामने आ गए।
यह प्रस्ताव में संविदा सफाई कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वेतन भुगतान का था, जिस पर विपक्ष ने सहमति भी जताई, लेकिन कांग्रेस पार्षद अयोध्या तिवारी ने उनके मूल पद पर काम न करने का मुद्दा उठा दिया। उन्होंने कहा कि जो 425 संविदा सफाई कर्मचारी हैं, उनमें से अधिकांश दूसरे विभागों में अटैच हैं, कोई स्वास्थ्य विभाग में वार्ड सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा है तो कोई बाजार विभाग में वसूली का जिम्मा संभाल रहा है तो कुछ अतिक्रमण शाखा में दल प्रभारी भी बने बैठे हैं।
अयोध्या की इस बात का मेयर ने जबाव देते हुए कहा कि यह आयुक्त का विशेषाधिकार है, उन्हें किस कर्मचारी अधिकारी से कौन का काम कराना है। इसके बाद भी यदि आपको किसी से कोई आपत्ति है तो आप आयुक्त से उनके काम के संबंध में शिकायत कर सकते हैं। यदि वे अपना दायित्व ईमानदारी से नहीं निभा रहे होंगे तो आयुक्त उन्हें हटा भी सकती हैं।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/Nd51qKXSUec" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा पार्षद कमलेश अग्रवाल ने इस बात को और अच्छे से समझाने के लिए योग्यता का हवाला दिया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जैसे ही हम सब पार्षद चुनकर आए हैं,लेकिन जो ज्यादा योग्य था वह एमआईसी और अन्य पदों पर आ गया। जिससे सदन में हल्का-फुल्का हंसी-मजाक का माहौल बन गया।
बैठक शुरु होते ही एक दर्जन प्रस्ताव बिना किसी विरोध से सर्वसम्मति से पारित हो गए। जिसमें अधिकांश चौराहों के नामकरण के प्रस्ताव थे। इसके अलावा फ्लाईओवर निर्माण में अधिग्रहण का मुआवजा, क्षतिग्रस्त हुई बाउंड्रीवॉल की क्षतिपूर्ति का प्रस्ताव भी पास किया गया। कठौंदा में पटाखा व्यापारियों को जमीन आवंटित करने के प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि आवंटन में पारदर्शिता रखी जाए वरना चंडालभाटा जैसे हालात बनेंगे।
बैठक बड़ी ही शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है कि विपक्ष डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का ग्रुप वाइस ठेका देने वाले प्रस्ताव पर अड़ सकता है। विपक्ष इस मुद्दे पर पहले से ही सत्तापक्ष से खफा है। इसलिए जैसे ही यह प्रस्ताव आएगा जोरदार हंगामा होने की उम्मीद है।

Continue With Google
Comments (0)