आर्य समय संवाददाता जबलपुर।मध्य प्रदेश इंदौर की युवती और जबलपुर (सिहोरा) के युवक ने शादी के लिए जबलपुर कलेक्ट्रेट में एप्लिकेशन दी है। अपर कलेक्टर की कोर्ट ने शादी 12 नवंबर 2024 निर्धारित की है। लेकिन शादी की सूचना डिस्प्ले बोर्ड पर लगती है जबलपुर, इंदौर सहित तेलंगाना तक हलचल मच गई है। एक हिंदू वादी संगठन ने तो मुख्यमंत्री तक को पत्र भेजकर शादी रोके जाने की मांग उठाई है। वही तेलंगाना हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने तो वीडियो जारी करते हुए सभी हिन्दू संगठनों को सक्रिय कर दिया है।
विधायक टी राजा ने वीडियो जारी कर जबलपुर के हिंदू संगठनों से अपील करते हुए कहा, 'इस शादी को हर हाल में रोका जाए। नहीं तो युवती फ्रिज में कटी मिलेगी।' बताया जाता है कि युवती और युवक इंदौर की एक टेलिकॉम कंपनी में साथ काम करते हैं।
दोनों एक-दूसरे को 3 साल से जानते हैं। लड़की के परिजन के मुताबिक, 15 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे बेटी का मोबाइल बंद हुआ। 16 अक्टूबर को लेटर मिला। इसमें लिखा था कि वह रजिस्टर्ड मैरिज कर रही है। इस लेटर के फौरन बाद युवती के भाई ने इंदौर जिले के राउ थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई।

Continue With Google
Comments (0)