आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र के फनवानी स्थित शिव मंदिर में विराजित प्राचीन काल की प्रतिष्ठित प्रतिमाओं को अज्ञात शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि मूर्तिया टूटी हुर्इं पड़ी हैं। सूचना पर फनवानी पहुंची मझगवां पुलिस प्राथमिक निरीक्षण के बाद आरोपियों की पतासाजी करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मझगवां पुलिस ने बताया कि ग्राम फनवानी में तालाब किनारे शिव मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को अज्ञात तत्वों ने खंडित किया गया है। जानकारी के मुताबिक वर्षो पुराने शिव मंदिर में स्थापित भगवान शंकर-पार्वती, नंदी, सरस्वती और गणेशजी की प्रतिमाएं किसी अज्ञात तत्वों द्वारा खंडित कर दी गई हैं। मूर्तियों में हुई तोड़फोड़ की आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैली और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देते हुए शरारत करने वाले तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। शिव पार्वती का मंदिर क्षेत्रिय लोगों की आस्था का प्रतीक है। सावन माह में यहा आसपास के गांव के लोग मंदिर में पूजन-अर्चन करने के लिए आते हैं।

Continue With Google
Comments (0)