आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। इस्लाम धर्मावलम्बियों द्वारा मनाए जाने वाले शहादत के पर्व मोहर्रम की 17 तारीख आने से पहले जिला प्रशासन का पूरी तरह फोकस कानून और व्यवस्था पर हो गया है। विगत दिनों शांति समिति की बैठक में आए सुझाव और चर्चा के बाद से ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में चल रही तैयारियों और ताजिया-सवारी जुलूस इत्यादि को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट पर चल रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर-एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से सम्पर्क में रहने और व्यवस्थाओं को सुधार कर रखने कह दिया है। इसके लिए नगर-निगम, जिला पंचायत, स्मार्ट सिटी इत्यादि सभी को सहयोग करने कहा गया है। इसी क्रम में कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने अपर कलेक्टर मिशा सिंह, एडिशनल एसपी समर वर्मा सहित निगमायुक्त प्रीति यादव व यातायात एएसपी प्रदीप शेण्डे, सोनाक्षी सक्सेना के साथ शहर के अनेक महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर लोगों से मेल मुलाकात भी करना शुरु कर दी है। इसी श्रृंखला में विगत दिवस कलेक्टर-एसपी ने रानीताल स्थित करबला पहुंचकर व्यवस्थाओं को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर व एसपी ने गढ़ा क्षेत्र का भ्रमण करते हुये मदन महल स्थित दरगाह पहुंचे। जहां मुबारक अली कादरी से भेंट कर वहां की व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक चर्चा की और कहा कि व्यवस्था सुनिश्चित करने में वे सहभागी बने। मदन महल दरगाह के बाद मदार चिल्ला क्षेत्र का भी भ्रमण किया। अधिकारियों ने मोहर्रम की सवारी व ताजिया के रूट के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा।
Jabalpur News: लॉ एंड ऑर्डर पर मेन फोकस, मोहर्रम के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले कलेक्टर-एसपी
इस्लाम धर्मावलम्बियों द्वारा मनाए जाने वाले शहादत के पर्व मोहर्रम की 17 तारीख आने से पहले जिला प्रशासन का पूरी तरह फोकस कानून और व्यवस्था पर हो गया है।

Continue With Google
Comments (0)