आर्य समय संवाददाता जबलपुर। मंगलवार को देवउठनी ग्यारस के अवसर पर एमपी हाईकोर्ट गेट नंबर 5 स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। यहां अधिवक्ताओं के साथ जस्टिस ने भी पूजन व महाआरती की। वहीं 11 सौं दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
हाईकोर्ट बार अध्यक्ष डीके जैन ने बताया कि अधिवक्ता संघ द्वारा पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी साथी अधिवक्ता व अन्य स्टाफ भी शामिल हुआ।
उल्लेखनीय है कि देवउठनी एकादशी यानी ग्यारस को देवी-देवताओं के जागरण का महा महोत्सव मनाया जाता है। श्रद्धालुजन देवताओं के जागने का महोत्सव घंटे-घड़ियाल, ढोल-मृदंग, करताल-मजीरे का वादन कर जय-जयकारे के गगनभेदी उद्घोष के साथ मनाते थे, तब से ये परंपरा चली आ रही है।<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/IBCIcYaZcpk" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

Continue With Google
Comments (0)