आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। पाटन थानांतर्गत सहसन पड़रिया में एक वृद्धा पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।

 जानकारी के मुताबिक सहसन पड़रिया में रहने वाली छोटी बाई और उनके परिवार के अन्य लोग रविवार दोपहर खेत में रोपा लगा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरु हो गई और बिजली कड़कने लगी। इससे पहले कि वे लोग खेत से भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाते छोटीबाई के ऊपर बिजली गिर गई। परिजन उसे गंभीर हालत में पाटन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।