आर्य समय संवाददाता, जबलपुर मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी की माता स्व. श्रीमती निम्मी देवी रोहाणी टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन केंट विधानसभा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु यह आयोजन 21 से 25 जनवरी तक वेस्टलैंड ग्राउण्ड, खमरिया में आयोजित है।

शीर्वाद कप 2025 इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएन हल्दार मुख्य महाप्रबंधक आयुध निर्माणी खमरिया, जबलपुर के मुख्य आतिथ्य में एवं अशोक रोहाणी विधायक केंट विधानसभा की अध्यक्षता में वेस्टलैंड ग्राउण्ड, खमरिया में स्व. श्रीमती निम्मी देवी रोहाणी के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।

सम्मानीय अतिथियों के द्वारा मंगलवार को खेले गए मैच में टीम डी.डी. 11 एवं नर्मदा 11 के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री हल्दार ने कहा कि मैं विधायक अशोक रोहाणी को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया। खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों के बीच आपसी समंजस अनुशासन, खेलभावना जागृत होती है।

इस अवसर पर श्री रोहाणी ने कहा कि मैं महाप्रबंधक का आभार व्यक्त करता हूं जो इस आयोजन को कराने में अपना अभूतपूर्व सहयोग दे रहें हैं। यह अयोजन केंट विधानसभा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अनुपम अवसर है।

स्व. श्रीमती निम्मी देवी टेनिसबाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धघाटन वाले दिन पहला मैच डी.डी. 11 तथा नर्मदा 11 के मध्य खेला गया। जिसमें डी.डी. 11 की जीत हुई द्वितीय मैच महावीर बाॅयज तथा स्पार्टन खमरिया के मध्य खेला गया। जिसमें महावीर बाॅयज जीते, तीसरा मैच रांझी स्पोर्टिंग तथा गली बाॅय के बीच खेला गया। जिसमें गली बाॅय जीते, चैथा मैच जाॅर्ज 11 तथा मां खेरामाई के मध्य हुआ। जिसमें जाॅर्ज बाय जीते, पांचवा मैच घाना 11 सिविल लाइन इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें घाना 11 जीते, छठवां मैच एमबीपी तिलहरी तथा शौंकी 11 के मध्य खेला गया। जिसमें एमबीपी के खिलाड़ी जीते तथा अगले राउण्ड में मैजिक मोमेंट, महावीर इलेवन, गली बाॅय, जाॅर्ज इलेवन, घाना इलेवन तथा डी डी बाॅय पहुंचे।

इस आयोजन में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 51000रू. एवं शील्ड, द्वितीय पुरस्कार उपविजेता टीम 25000रू. एवं शील्ड, तृतीय पुरस्कार 11000रू. एवं शील्ड, चतुर्थ पुरस्कार 5100रू. एवं शील्ड एवं प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सहित अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन समिति के सचिन जैन सहारा, रिंकु विज, पुष्पराज सिंह सेंगर, आशीष राव, गुड्डा केवट, सौरभ गोयल सहित सभी उपस्थित रहे ।