आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सूतिका गृह के पास देर रात बवाल हो गया। रंजिश पर बदमाशों ने घेराबंदी कर भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया।हमले के बाद घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत बेहद गंभीर बताई है। सूतिका गृह अस्पताल के पास चाय की दुकान में हुए बवाल के बाद मौके पर करीब आधा घंटे तक अफरा-तफरी मची रही।
वारदात की सूचना पर लार्डगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने चाय दुकान संचालक, घायल सहित अन्य लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की है। घायलों के बयान के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।
चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल अक्षय समुद्रे निवासी आगा चौक डिपो महात्मा गांधी वार्ड ने पुलिस को बताया कि वह प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता है। कुछ दिन पहले भाई आयुष समुद्रे को पता चला कि आयुष सोनकर नाम का लड़का, हमारी करीबी रिश्तेदार लड़की से बातचीत करता है। तो उसने आयुष सोनकर को समझाते हुए लड़की से दूर रहने के लिए कहा था, तभी से आयुष सोनकर रंजिश रखने लगा था।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/D42tommQyT0" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
बताया जाता है कि गुरूवार रात अक्षय समुद्रे अपने भाई आयुष समुदे्र, दोस्त रोहित महंत और यश गुप्ता के साथ सूतिकागृह के पास एक दुकान में चाय पी रहा था। रात करीब 10 बजे आयुष सोनकर, प्रांजल सोनकर, भोला सोनकर, साहिल सोनकर, अभिषेक सोनकर और एक अन्य मोटरसाकिल से आए और आयुष समुदे्र को धमकाते हुए गाली देने लगे।
विवाद के बीच में आयुष सोनकर सहित अन्य बदमाशों ने कहा कि आज इन दोनों भाईयों को खत्म ही कर देते हैं, कहकर चाकूओं से हमला कर दिया। आरोपियों ने आयुष समुद्रे के पेट और जाघ में गंभीर घाव किए हैं। अक्षय समुद्रे के हाथ, चेहरे और पैर में चाकूओं के घाव के निशान है। जानकारी के मुताबिक आयुष समुद्रे के शरीर से मौके पर अधिक खून का बहाव होने लगा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया है।

Continue With Google
Comments (0)