आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। माढोताल थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में देर रात 2 पक्षों में जमकर विवाद हुआ। झगड़े में चाकू से हमला करते हुए बदमाशों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से हवाई फायर किया। पुरानी में बस्ती में मचे कोहराम और विवाद की सूचना पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की विस्तृत जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि झगड़ा होने के बाद से मारपीट करने वाले कुछ लोग फरार हैं, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों पक्ष आसपास की कॉलोनी के रहने वाले हैं और मोबाइल पर गालीगालौच होने सहित गुंडागर्दी करने की बात को लेकर देर विवाद उपजा है।
Jabalpur News: पुरानी बस्ती में देर रात गैंगवार, चाकूबाजी के बाद हवाई फायर
Jabalpur News: Late night gang war in old colony, aerial fire after knife attack

Continue With Google
Comments (0)