आर्य समय संवाददाता, जबलपुर । बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे माढ़ोताल थाना अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी में महिलाओं के बीच हुए विवाद में चाकू चला गये। जहां एक महिला ने दो महिलाओं को चाकू मार दिया। उक्त घटनाक्रम में एक महिला की मौत हो गई और दूसरी घायल हैं।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाली अनिका मिश्रा को शिखा मिश्रा द्वारा चाकू मार दिया गया। इसके बाद अनिका को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं सोनम रजक नामक महिला घायल बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिखा मिश्रा जिसके पति बृजेश मिश्रा की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इसी कंपनी में अनिका मिश्रा नाम की लड़की कार्यरत है। शिखा मिश्रा को इस बात पर शक था कि उसके पति बृजेश और अनिका के बीच अफेयर चल रहा है और यह बात पास में ही रहने वाली सोनम रजक को पता है।
बस इसी बात को क्लियर करने शिखा अनिका को लेकर सोनम के घर पहुंची और बातों बातों में इन तीनों के मध्य विवाद बढ़ गया। इसी बीच शिखा ने चाकू से अनिका और सोनम पर वार कर दिया।
गले में चोट लगने से अनिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे मेडिकल रिफर कर दिया गया। कुछ देर बाद यह सूचना आई कि अनिका की मृत्यु हो गई है। पुलिस उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ शिखा चाकू मारने के बाद अपनी एक्टिवा से फरार बताई जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)