आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने आवासीय भूमि पर बड़े-बड़े संस्थान बना कर व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन करने वालों और बेसमेंट का व्यवसायिक उपयोग करने वालों कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके चलते गुरुवार की सुबह पहले जबलपुर नगर-निगम की टीम ने मदन महल थाने के सामने स्थित आकाश कोचिंग पर कार्रवाई की। पुलिस बल लेकर पहुंची नगर निगम की टीम ने पहले कोचिंग संस्थान से क्लास समाप्त कराई और बच्चों को बाहर निकालने के बाद कोचिंग संस्थान को सील कर दिया।

बताया जा रहा है कि यहां पर बेसमेंट की जगह में पार्किंग की बजाय कोचिंग संस्थान संचालित कर शिक्षा का कारोबार किया जा रहा था। इसके चलते नगर-निगम ने यह कार्रवाई की है। हालांकि की कोचिंग सेंटर संचालक का कहना था कि उसके द्वारा सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।

बताया जाता है कि कार्रवाई के पहले नगर-निगम द्वारा पूर्व में दिए गए नोटिस आदि का भी हवाला दिया जिसके चलते कोचिंग संस्थान प्रबंधन नगर-निगम पर कार्रवाई रोकने मिन्नतें करता रहा। इसके तत्काल बाद नगर-निगम टीम ने पड़ोस में ही स्थित मोमेंटम नाम से चल रही कोचिंग संस्थान पर भी कार्रवाई। टीम ने यहां पहुंच कर चल रही क्लास देख कर पहले एक-एक करके बच्चों की छुट्टी कराई। यहां पर पार्किंग नहीं मिलने और यहां-वहां सड़क पर वाहन खड़े करा कर भीतर बच्चों की क्लास लगाई गई थी। इसके चलते नगर-निगम ने यहां की जमीन और निर्माण को मिली परमीशन के नक्शे आदि चौक कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

https://www.youtube.com/watch?v=OC2Csp6J9UA