आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। चालीसा व्रत महोत्सव का 12 जुलाई से पूजन अर्चन के साथ आरंभ किया गया। स्वामी रामदास महाराज,स्वामी अशोकनन्द महाराज के आशीर्वाद से, स्वामी प्रदीप महाराज के द्वारा प्रात 9 बजे पूज्य बहराणा साहिब,जल ज्योति की पूजन, साथ भगवान श्री झूलेलाल जी का दुग्ध अभिषेक,आरती पल्लव के साथ मंदिर परिसर के गर्भगृह में कुंड में दीपदान किया गया।
स्वामी अशोकनन्द ने कहा भक्ति की कोई उम्र नही होती ।चालीसा व्रत भी भक्ति का परिचारक है चालीसा व्रत भी ईश्वर से जुड़ने का माध्यम है 40 दिनों तक सिंधी समाज लोग व्रत रखेंगे।चालीसा व्रत महोत्सव 12 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रतिदिन प्रात 9 बजे से 10:30 शाम 7:30 से 8 बजे तक आरती पल्लव प्राथना की जाएगी।
पूजन में स्वामी प्रदीप महाराज,पंडित वेदान्त शर्मा,विधायक अशोक रोहाणी, करतार सिंह भाटीजा,किशनचंद पारवानी,दिलीप तलरेजा, हरि रोहाणी,उद्धवदास पारवानी,दिलीप बुधरानी,जेठानंद खत्री, गोविंद हिरानी,गोपीचंद खत्री,लकी हरियानी,विजय पंजवानी,बसंत जेसवानी,माधवदास कुंदवानी,रोशन रामचंदानी, त्रिलोक वासवानी, रमेश आहूजा,धर्मेन्द्र मंगलानी, प्रकाश आसवानी, राजकुमार कंधारी, उमेश पारवानी सभी शामिल हुए।

Continue With Google
Comments (0)