आर्य समय संवाददाता जबलपुर। मझगवां थानांतर्गत नुजी गांव मार्ग पर बुधवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार हाईवा ने लोडिंग ऑटो को पीछे से टक्कर मारते हुए पलट गया।जिससे लोडिंग ऑटो में सवार 4 साल के एक बच्चे सहित 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि सिहोरा-मझगवा रोड पर ग्राम नुजी के पास एक लोडिंग आटो और हाइवा की टक्कर से आटो में सवार 7 व्यक्तियों (4 पुरूष, 3 महिला) की मृत्यु हो गई है और 10 व्यक्ति (6 पुरूष, 4 महिला) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी व्यक्ति समीपस्थ ग्राम प्रतापपुर के निवासी हैं।मौक़े पर पुलिस औपचारिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ विधायक सिहोरा भी पहुंच गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिहोरा हास्पिटल रवाना किया गया है।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों का समूह वहां एकत्रित हो गया। बताया कि लोडिंग ऑटो में करीब 20 लोग सवार थे, जो मझगवां रेलवे स्टेशन जा रहे थे।तभी पीछे से तेज रफ्तार से आए हाईवा ने ऑटो को टक्कर मार दी और फिर पलट गया। बताया जा रहा है कि लोडिंग ऑटो में सवार लोग स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन से सागर जाने वाले थे। सभी मजदूर सोयाबीन काटने जा रहे थे।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/9_9V41U8U60" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
हादसे में मृतको के नाम
हादसे में ऊषा बाई 35 वर्ष, रातु कोल 19 बर्ष, करत कोल 20 बर्ष,भूरा कोल 4 वर्ष, शिवा कोला 17 वर्ष,कल्लू बाई 50 वर्ष एवं शोभाराम 45 वर्ष मृत्यु हो गई। वहीं कन्हैया, सचिका, मंजोबाई सहित अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
मृतकों के परिजन और घायलों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत
1. डाक्टर मोहन यादव, मुख्यमंत्री द्वारा मृतक के परिजनों को 2-2 लाख ₹
2. मृतक के परिजनों को सड़क दुर्घटना निधि से 15000₹
3. घायल व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार एवं सड़क दुर्घटना निधि से 7500₹
4. विधायक सिहोरा द्वारा मृतक के परिजनों को 5000₹ की तात्कालिक सहायता
5. इसके साथ ही संबल योजना के हितग्राही होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को 4 लाख ₹ की आर्थिक सहायता पृथक से

Continue With Google
Comments (0)