आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। जन सुविधा केंद्र रावण पार्क के पास रांझी में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव समाजसेवी सुधीर सोनू दुबे द्वारा गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद ऑपरेशन, दंत विशेषज्ञ परिक्षण, स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच कर निशुल्क दावावों का वितरण भी किया गया। विक्टोरिया सिविल सर्जन पूर्व सीएमएचओं डॉक्टर मनीष मिश्रा के सहयोग से नेत्र विशेषज्ञों द्वारा 188 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 23 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर उन्हें तत्काल ऑपरेशन के लिए भेजा गया।
103 लोगों को निशुल्क चश्मा का वितरण किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ सीमा राय द्वारा 115 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित दवावों का वितरण किया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश मूलचंदानी द्वारा 68 लोगों का दंत परीक्षण किया। जिन्हें दातों की समस्या थी उन्हें उपचार के लिए अपने क्लीनिक ले जाकर निःशुल्क उपचार किया। समाजसेवी सुधीर सोनू दुबे द्वारा विगत कई वर्षों से रांझी उप नगरीय क्षेत्र के मध्यवर्गीय जरूरतमंद लोगों गरीब मजदूरों की संख्या ज्यादा होने के कारण रांझी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में अच्छी व्यवस्था न होने के कारण समय-समय पर कैंप लगाकर लोगों को सहज उपचार मुहैया कराया जाता है।

Continue With Google
Comments (0)