आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत फूटाताल पुलिस क्वार्टर में पुलिस कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल,पुलिस क्वार्टर से बदबू आने के बाद आसपास के निवासियों के द्वारा पूरे मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जब पुलिस क्वार्टर का कमरा खोल कर देखा गया तो वहां पर पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक कुलपति सिंह चौधरी की लाश मिली।
पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पूरे मामले की सूचना प्रधान आरक्षक के परिजनों को पुलिस के द्वारा दी गई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Continue With Google
Comments (0)