आर्य समय  संवाददाता, जबलपुर। योगा क्लास के लिए सुबह-सुबह एक्टिवा से तिलहरी की ओर जा रही युवती को तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में युवती का सिर पर गंभीर चोट पहुंची और मौके पर उसकी मौत हो गई।

राजुल टाउनशिप के आगे मेन रोड़ में हुई दुर्घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची गोराबाजार पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जाम का बहाल कराया है। पुलिस ने मौके से बस को जप्त करते हुए अग्रिम जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

गोराबाजार पुलिस ने बताया कि बिलहरी निवासी दीपक पासी की बेटी ज्योति पास 39 साल सुबह करीब 9:30 बजे एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसएम 7898 से तिलहरी की ओर जा रही थी।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/WgVosy4lZG0" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

ज्योति पासी राजुल टाउनशिप के समीप पहुंची तभी जबलपुर से मंडला की ओर जा रही बस क्रमांक एमपी 20 टीए 1189 के चालक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही ज्योति सड़क पर गिर गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस युवती को लेकर मेडिकल पहुंची है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर युवती हैलमेट धारण किए होती, संभवत: उसकी जान बच जाती है। हादसे में युवती के सिर पर गंभीर चोट पहुंची है। बस सहित सड़क की चोट लगने ही उससे सिर से अधिक मात्रा में खून बह गया।

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर ने बताया जाता है कि बिलहरी,गोराबाजार से तिलहरी मार्ग में वाहनों की धमाचौकड़ी सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक बनी रहती है। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। वाहनों की रफ्तार भी निर्धारित गति से अधिक रहती है। जबकि इस मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंध है।