आर्य समय संवाददाता जबलपुर। छत्तीसगढ से डिंडोरी होते हुए लग्जरी कार में भारी मात्रा में जबलपुर आ रहे गांजा की खेप को कुंडम पुलिस ने जिला सीमा प्रवेश चेकिंग प्वाइंट पर 3 तस्करों के साथ दबोच लिया है। पुलिस ने कार को चैक किया तो उसमें 53 पैकेट गांजा जिसका कुल वजन 52 किलो 700 ग्राम है। पुलिस पकड़े गए तस्करों से गांजा के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

कुंडम पुलिस ने बताया कि रात करीब 10 बजे कुंडेश्वर धाम के आगे पुलिस द्वारा रूटीन वाहन चेकिंग की जा रही थी। डिंडोरी मार्ग से एक तेज रफ्तार जायलो कार क्रमांक एमपी 20 ईसी 9399 आई, जिसे पुलिस ने रोका। सामान्य पूछताछ करने सहित दस्तावेज के संबंध में जानकारी जुटाते समय पीछे की सीट में बैठा युवक भागने का प्रयास करने लगा, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

संदेह होने पर पूरे वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें गांजा के पैकेट मिले हैं। पकड़े तस्करों में शिवम राजपूत निवासी मझौली, रोहित ठाकुर निवासी रांझी और विजय कुशवाहा, निवासी मझौली हैं। बताया जाता है कि गांजा का थोक व्यापार करने वाले बड़ी आसानी से फुटकर विक्रेताओं तक गांजा पहुंचा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक तहसील और ब्लाक के सटे से कई गांव और कस्बा गांजा की बिक्री के लिए बदनाम हो चुके है, जहां खुले आम गांजा की खरीद फरोख्त का काम दिन रात किया जा रहा है। कुंडम पुलिस की सक्रियता के चलते गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ गए।  

शहर से देहात तक हो रही गांजा की ऑननाइल डिलेवरी-
जिले को नशामुक्त करने पुलिस अफसर हरसंभव कर रहे हैं, लेकिन नशा माफिया पुलिस से चार कदम आगे चल रहे हैं। गांजा की तस्करी करने वाले शहर में आॅनलाइन व्यापार कर लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में जुटी युवा पीढी कोई रिस्क न लेते हुए पूरा कारोबार आॅनलाइन कर रह है, चर्चा तो यहां तक है कि पेमेंट भी आॅनलाइन ही लिया जा रहा है। शहर में बैठे कुछ बड़े तस्कर आर्डर लेने के बाद डिलेवरी बॉय को बाइक से ग्राहक के दरवाजे तक गांजा 30 मिनट में पहुंचाकर सुरक्षित लौट रहे हैं। तस्करों ने आॅनलाइन आर्डर की कुछ गाइडलाइन की निर्धारित कर रखी हैं, जेसै 80 रुपए से कम और 1000 रुपए से अधिक का आर्डर नहीं लिया जाएगा। गांजा की डिलेवरी करने में 15 से 17 साल के लड़के अधिक सक्रिय हैं, ताकि पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर नाबालिग होने का भरपूर लाभ मिल सके।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/GvyrKvQe3no" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

ज्यादातर नशेड़ी ही लुटेरे और चोर-
लूट व चोरी की अंधिकांश वारदातों में पाया गया है कि नशे की लत के कारण ही उन्होने चोरी,लूट या फिर अन्य गंभीर वारदात को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले ही शहर में अवैध शराब व गांजा तस्करी करने वालों पर कार्रवाई हुई है। वाहन चोरी सहित अन्य चोरी एवं लूट की वारदातों में यह खुलासा होता रहा है कि चोरों ने नशे का शौंक पूरा करने लिए वारदात को अंजाम दिया है।