आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। चांदमारी तलैया के पास डेढ़ साल से चले आ रहे विवाद को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। पत्थरबाजी और गोलीबारी के बीच एक युवक की मौत हो गई। एकाएक हुए हमले में जान बचाकर भागे शनि गोटिया ने घमापुर पुलिस को बताया कि रात में बह राकेश गोटिया 32 साल निवासी कांचघर और बाबू सिंधी के साथ अपनी ससुराल गया था।

रात करीब 12 बजे तीनों वापस घर जा रहे थे, तभी नवीन दुर्गा मंदिर पास उनका सामना अनमोल सिंधी,यश, शिवा और एक अन्य से हो गया। उन्होंने ने बंदूक से गोली चलाई और पत्थर बरसाते हुए हमला कर दिया। एकाएक हुए हमले में बाइक वहीं गिर गई। इस हमले में राकेश की मौत हो गई। आरोपियों के भाग जाने के बाद राकेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान होने पर रात करीब 2 बजे सभी फरार के घर में दबिश दी गई थी, लेकिन वहां नहीं मिले। बताया जाता है कि मृतक राकेश गोटिया एक गोदरेज कंपनी में काम करता है। राकेश कल ही सिवनी से जबलपुर आया था और शनि के साथ उसकी ससुराल घूमने चला गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राकेश का किसी से ऐसा कोई विवाद नहीं था, जिसके लिए हत्या करना पड़े।

एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि देर रात चांदमारी को तलैया के पास 4 बदमाश अनमोल सिंधी,यश,करू सिंधी व एक अन्य ने मिलकर बाबू सिंधी, राकेश व शनि नामक युवकों पर हमला किया था, जिसमें एक युवक की सिर पर पत्थर लगने से मौत हो गई है। हमलावरों का बाबू सिंधी से डेढ़ साल से किसी प्रेम विवाह को लेकर विवाद चला आ रहा था। फरार आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर सरगर्मी से उनकी तलाश की जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=QTaGa0UWWhE