आर्य समय संवाददाता जबलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने का सरकारें खूब दावे करती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ताज़ा मामला शासकीय माध्यमिक शाला गोविंदगंज तमरहाई से जुड़ा है। जहां जर्जर हो चले स्कूल में आए दिन हादसे हो रहे हैं। बीते दिनों दोपहर करीब साढ़े से तीन बजे के बीच अचानक भरभराकर छत का प्लास्टर गिर गया।

गनीमत रही कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे उस छज्जे के नीचे नहीं थे। नहीं तो एक बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। मौके पर आर्य समय की टीम पहुंची तो कैमरे में जो नजारा कैद हुआ वो काफी चौंकाने वाला रहा। कैमरे में कैद किया गया कि स्कूल की छत की दीवार व स्कूल की अन्य दीवारें काफी जर्जर हैं। 

शिक्षक ने बताया कि गोविंदगंज तमरहाई स्कूल में करीब 500 बच्चे पढ़ाई करने आते हैं। की बार अधिकारियों को भवन के हालात से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। वहीं रात के वक्त असामाजिक तत्वों का जमघट भी लग जाता है। जिसके कारण यहां पूर्व में चोरियां भी हो चुकीं हैं।

https://youtu.be/LgXcRJ0XX-4 
देखिए वीडियो