आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। सालीबाड़ा गौर में एक मिठाई- नमकीन फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मार कार्यवाही की है। इस फैक्ट्री के संचालक सुरेश एण्ड संस फर्म है। जिनके दालूराम स्वीट्स-नमकीन के नाम से प्रतिष्ठान संचालित है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गौर सालीवाड़ा क्षेत्र अवैध खाद्य सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। जांच के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में काफी गंदगी के बीच मिठाईयां बनाई जा रही है।

वहीं कर्मचारियों स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसको देखते हुए फर्म के खाद्य उत्पाद तैयार करने संबंधी लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। वहीं निर्देश दिए गए हैं कि जब तक वे आवश्यक व्यवस्थाएं न कर लें, तब तक अपने उत्पादों का विक्रय नहीं करेंगे।

वहीं फैक्ट्री में उत्पाद बनाने पर भी रोक रहेगी।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में करीब 26 एलपीजी सिलेंडर मिले हैं,जिसकी जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/TRj0N8tw2GU" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>