आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जिले के 5 निजी स्कूलों ने 52,480 बच्चों से फीस वृद्धि के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में पांच और निजी स्कूलों पर कार्रवाई की गई है। इन पांचों स्कूलों ने मनमाने तरीके से फीस में वृद्धि की है। केवल एक साल में 52 हजार से अधिक बच्चों से 31 करोड़ 51 लाख रूपये अधिक फेस के नाम पर वसूल किये गए है। जाँच के दौरान अवैध तरीके से फीस वृद्धि सही पाए जाने पर कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर पाँचों स्कूलों पर दो- दो लाख जुर्माना लगाया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि सेंट अगस्टीन स्कूल लम्हेटाघाट ने अपने 8 हजार 240 बच्चों से 4.76 करोड़ रुपये अधिक वसूल किये हैं। सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजय नगर ने 8 हजार 330 बच्चों से 3.86 करोड़ रुपये अधिक वसूल किये हैं।
एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल हाथीताल 13 हजार 149 बच्चों से 7.19 करोड़ रुपये अधिक वसूल किये हैं। आदित्य कान्वेंट स्कूल 10 हजार 75 बच्चों से 5.03 करोड़ रुपये अधिक वसूल किये हैं और अशोका हॉल जूनियर एंड हाई स्कूल ने 12 हजार 686 बच्चों से 10.67 करोड़ रुपये अधिक वसूल किए हैं।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/5fQuR3SJHqE" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
यह आंकड़ा केवल सन् 2024-25 के विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेजों में सामने आया है। जिला समिति द्वारा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 वीं फीस निर्धारण का कार्य किया गया है। इन पाँचों स्कूलों ने वर्ष 2024-25 में तय नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से फीस वृद्धि की। जिसको लेकर पांचों स्कूलों पर कलेक्टर ने दो-दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही जुर्माने की राशि तीन दिनों में जमा करने के आदेश दिए गए हैं।

Continue With Google
Comments (0)