आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र के रमखिरिया बिजली सब स्टेशन के कंट्रोल रूम के अंदर घुसकर ऑपरेटरसे गाली गालोच कर मारपीट करते हुए कार्यालय में तोड़फोड़ करने वालों पर मझगवां पुलिस ने जांच करते हुए 13 दिन बाद 4 आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 333, 115(2), 324(3), 351(2), 225, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
मझगवां पुलिस ने बताया कि 21 अगस्त को आशीष बर्मन निवासी रमखिरिया ने शिकायत देते हुए बताया था कि सब स्टेशन में आउट सोर्स ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। 21 अगस्त को सुबह करीब 8:30 बजे देवरी गांव के रहने वाले रिन्कू पटेल, अशोक पटेल, छोटेलाल पटेल और मनोज पटेल सब स्टेशन के अंदर आए और झूमाझपटी कर बोले कि तू ज्यादा लाइट बंद करता है। आशीष ने कहा कि मेरी कोई गलती नहीं है, तो रिन्कू पटेल ने कॉलर पकड़कर 2 चांटा मारा फिर चारों कंट्रोल रूम के अंदर आकर तोड़फोड़ कर दिए। तोड़फोड़ से 33 केवी पैनल का एम्पीयर मीटर, 11 केवी मेन की रिले, एजी का एम्पीयर मीटर, थ्री फेस मीटर और सीसीटीवी क्षतिग्रस्त हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने धमकाया कि यदि रिपोर्ट की या दोबारा लाइट बंद किया तो जान से खत्म कर देगें। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच-पड़ताल करते हुए चारों आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)