आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। कुंडम वन विकास निगम के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्र के खमरिया बीट में गुरुवार की शाम एक तेंदुआ मृत हालत में मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विकास निगम कुंडम परियोजना की डीएफओ सीमा द्वीवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंची और तेंदुए की मौत किन कारणों से हुई यह जानने शव जबलपुर स्थित वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक सेंटर लाया गया।

सेंटर डायरेक्टर ने बताया कि शुक्रवार को तीन चिकित्सकों टीम ने शव परिक्षण में पाया कि वह एक साल की मादा तेंदुआ थी। जिसके गले में फंदा लगा हुआ था, जिसमें कीड़े पड़ गए थे। जिससे साफ होता है कि मादा तेंदुआ की मौत करीब दो-तीन दिन पूर्व हो चुकी थी। मौत के स्पष्ट कारणों का पता तो डिटेल पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/e2OWynuPFhM" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>