आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। जुलाई माह में उमरा करने सउदी गया परिवार वापस अपने घर पहुंचा तो देखा कि कमरों में सामान बिखरा हुआ है। अज्ञात चोर आलमारी के साथ पेटी का ताला तोड़कर नगदी सहित जेवरात चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित परिवार ने अधारताल थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात चोरों की पतासाजी कर रही है।
 थाना अधारताल में नूर जहां बेगम निवासी अब्दुल हमीद वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 17 जुलाई को पति-बेटी और मम्मी के साथ उमरा करने सउदी अरब चली गई थी। कुछ दिन बाद सउदी में मामू पप्पू खान ने पति के मोबाइल मे फोन कर बताया कि तुम्हारे यहां काम करने वाली बाई सुबह घर आई थी, घर का दरवाजा खुला हुआ है।

उमरा कर अपने घर आए तो देखा कि आलमारी का लॉक टूटा हुआ था। चोर लाकर में रखे सोने के एक जोड़ी झाले, एक पेंडल, अंगूठी, टाप्स, गुरिया, कनचढ़ी, चांदी की पायल, कुछ नगदी रुपए चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। इसी तरह माढोताल थाना क्षेत्र के बजरंग नगर करमेता निवासी आंनद पटैल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी किराना एवं पान मसाला की दुकान आईटीआई के सामने पूजा टेज्डर्स के नाम से है। चोर गेट का ताला तोड़कर पान मसाला, सिगरेट के साथ ड्राज में रखे करीब 40 हजार रूपए चोरी कर ले गए हैं।