आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। आज शाम राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की सात सदस्यी टीम के मेंबरों का रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (आरडीयू) पहुंचना शुरू हो गया है। खास बात यह कि टीम में भारत की चारों उत्तर-दक्षिण-पूर्व और पश्चिम दिशाओं में स्थित राज्यों से मेंबर बनाए गए हैं। सात विषय विशेषज्ञों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उक्त टीम गुरूवार की सुबह से आरडीयू का अधिकारिक तौर पर निरीक्षण शुरू करेगा। व्यवस्था के तहत सबसे पहले कुलगुरू डॉ. राजेश वर्मा का प्रेजेंटेशन होगा। जो करीब एक घंटे का होगा। उसके बाद आईक्यूएसी और विभाग प्रमुखों के प्रेजेटेंशन होंगे। इसके बाद टीम मेंबर विभागों में जाकर उन्हें बताए गए आंकड़ो व संसाधनों का भैतिक सत्यापन करेगी। टीम विभागों में अध्यनरत छात्रों की संख्या का भी आंकलन करेगी।
प्रो.राकेश बाजपेयी ने बताया कि नैक टीम में हरियाणा,तेलंगाना,तमिलनाडु सहित देश की चारों दिशाओं के राज्यों को मेंबर बनाया गया है। 7 सदस्यी टीम में तीन महिला मेंबर भी हैं। टीम के दो मेंबर बुधवार की दोपहर मुंबई से आने वाली नियमित विभान सेवा से जबलपुर पहुंच चुके है। उम्मीद है कि शाम तक सभी मेंबर आ जाएंगे। टीम हॉस्टल, विभागों का भी निरीक्षण करेगी।
उल्लेखनीय है कि, नैक को लेकर आरडीयू प्रशासन ने काफी तैयारियां की हैं, पिछले दिनों आरडीयू प्रशासन ने इंदौर एवं भोपाल से आए 4 विशेषज्ञों की एक टीम के साथ नैक निरीक्षण का मॉक ड्रिल भी किया था। मॉक ड्रिल में टीम अकादमिक तैयारियों को लेकर तो विशेषज्ञ कुछ हद तक संतुष्ट नजर आए, लेकिन प्रशासनिक तैयारियां मतलब संसाधनों, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर टीम ने सवाल खडेÞ किए थे। अब देखना यह है कि, टीम द्वारा दिए गए सुझावों का प्रशासन ने कितना अमल किया। बता दें कि इससे पहले 2015 में नैक का दौरा हुआ था, जिसमें बी ग्रेड विश्वविद्यालय को मिला था। नैक की तरफ से यह ग्रेड 2020 तक के लिए दिया गया था। इसके पश्चात विश्वविद्यालय को दोबारा नैक करवाना था, लेकिन कोरोना कॉल और अन्य व्यवधान की वजह से लगातार देरी होती चली गई।

Continue With Google
Comments (0)