आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुगम करने की दिशा में लगातार नगर निगम की अतिक्रमण शाखा और पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज शनिवार को अतिक्रमण दस्ता अतिक्रमण शाखा के अधिकारियों , पुलिस एवं सभी दल प्रभारियों के द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई। 

इस संबंध में सहायक अतिक्रमण अधिकारी ने बताया कि आज थाना विजय नगर एवं माढ़ोताल क्षेत्र में सड़क किनारे यातायात में बाधक ठेले, टपरे एवं अनधिकृत अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में यातायात में बाधक ठेले, टपरे एवं सामग्री भी जप्त की गयी। कार्रवाई के समय रेड जोन अतिक्रमण दस्ता आदि उपस्थित रहा।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/aSmle8XQb9Y" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>