आर्य समय संवाददाता जबलपुर। नव सर्व धर्म सभा रांझी द्वारा कार्तिक उरांव खेल प्रांगण मुंडी टोरिया मोहनिया रांझी में मेघनाथ कुंभकरण और रावण के पुतले का दहन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि 51 फीट रावण कुंभकरण मेघनाथ का पुतला दहन किया गया। 11 वर्ष से निरंतर यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाती है। कदम संस्था द्वारा अहीर नृत्य की प्रस्तुति दी गई वहीं शानदार आतिशबाजी की गई।
संत श्री राघवेंद्चार्य महाराज जी की उपस्थित में रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। संत श्री राघवेंद्चार्य ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयदशमी पर अहंकारी रावण का वध कर जैसे हम प्रफुल्लित होते हैं। इसी प्रकार हम सब अपने अंदर के रावण का दहन कर राम की तरह हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/KYnd6WIJ9m8" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक ईश्वर दास रोहाणी रहे। इस अवसर पर आयोजन मंडल के सदस्य श्रीमती कुसुम सिंह, खानु कुशवाहा, डॉक्टर सुरेश पटेल अजय कंडारी रविंद्र कुशवाहा संत कुमार कुशवाहा निर्दोष कुजूर बिंदेश्वरी प्रसाद पप्पू पुष्पराज सिंह दशरथ पटेल प्रदीप पिल्ले सोनू आनंद तिवारी राजेश विश्वकर्मा दीपक भास्कर, दामोदर सोनी, मुकेश श्रीवास्तव आरएस भगत वृंदावन कुशवाह धर्मेंद्र सिंह चिंटू एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सावित्री शाह अनुराग दहिया निशान झारिया उपस्थित थे।

Continue With Google
Comments (0)