आर्य समय संवाददाता जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जी.एस. कालेज ऑफ कामर्स एण्ड इकानामिक्स, जबलपुर (म.प्र.) के प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार मिश्रा को रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.) का प्रथम कुलगुरु नियुक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) के द्वितीय परन्तुक में दिए गए प्रावधान एवं राज्य शासन से परामर्श के पश्चात कुलाधिपति मंगुभाई पटेल नियुक्त आदेश दिए हैं।
डॉ मिश्रा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि या 70 वर्ष की आयु जो भी पहले हो के लिए रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय कुलगुरु रहेंगे।इनकी सेवा शर्ते एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम-1 के अनुसार शासित होंगी।

Continue With Google
Comments (0)