आर्य समय संवाददाता जबलपुर। बुधवार की शाम खमरिया बाजार स्थित पान की दुकान में खड़े क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला हो गया। हमलावर युवकों ने मौके पर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस क्राइम ब्रांच में पदस्थ अजय द्विवेदी नामक प्रधान आरक्षक बुधवार की शाम खमरिया बाजार स्थित एक पान की दुकान पर खड़ा। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन युवकों से पुलिस कर्मी का कुछ विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने पान की दुकान में रखी कैंची उठाई और प्रधान आरक्षक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमलावर जब तक मारता रहा जब तक कि प्रधान आरक्षक बेसुध नहीं हो गया। हमलावरो में दो युवक बरेला और एक रिठौरी का बताया जा रहा है।विवाद के पीछे कुछ पैसों का लेन-देन वजह बताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। घायल प्रधान आरक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने हमलावरों में से एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

Continue With Google
Comments (0)