आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। कुंडम थानांतर्गत कुंडेश्वर मंडी परिसर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह-सुबह जब मंडी परिसर में कुछ लोग पहुंचे तो उन्होंने पेड़ के नीचे एक युवक को मृत हालत में देखा। जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन लगाकर जानकारी दी। पुलिस भी बिना दे किए मौके पर पहुंच गई। युवक के सिर, मुंह व शरीर के अन्य भागों में चोट के निशान देखकर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में भी जुटी है।