आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। नर्मदा किनारे खारी घाट- सांई मंदिर के आसपास मगरमच्छ की मौजूदगी से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, करीब 15 दिनों पहले एक मगरमच्छ का छूप सेंकते हुए एक वीडियों वायरल हुआ था। उस दौरान तो वन विभाग ने पल्ला झाड़ लिया था। लेकिन आज फिर मगरमच्छ को नदी किनारे सब्जी के खेतों में देखा गया। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि मगरमच्छ ने नर्मदा किनारे डेरा डाल दिया है। नर्मदा किनारे मगरमच्छ की मूमेंट काफी लंबे समय दर्ज की गई है।
ग्वारीघाट वार्ड निवासी लक्ष्मी बर्मन ने बताया कि उसका घर और खेत नर्मदा नदी के किनारे पर है। सुबह वह रोज की भांति पानी भरने गई थी, इसी दौरान उन्हें कुछ आहत महसूस हुई। इसके बाद एक बड़ा मगरमच्छ उन्होने ने नदी में जाते हुए देखा। लक्ष्मी बर्मन का कहना है कि उन्हें ने उक्त क्षेत्र में पहली बार मगरमच्छ को देखा है। वहीं खारी घाट में प्रसाद की दुकान चलाने वाले परम सिंह ठाकुर ने बताया कि 15 दिनों पहले सांई धाम मंदिर के पास मगरमच्छ देखा गया था। वहीं आज मेरी मामी ने नदी किनारे मगरमच्छ देखा है। बात साफ है कि मगरमच्छ उक्त क्षेत्र में रह रहा है।
गहरे और मानवीय हलचल से दूर बनाते हैं ठिकाना- जबलपुर में परियट नदी में बहुतायत में मगरमच्छ पाए जाते हैं। परियट नदी को उनका प्राकृति निवास माना जाता है। जानकारों का कहना है कि मगरमच्छ गहरे और मानवीय हलचल से दूर वाले स्थानों में ठिकाना बनाते हैं। इसीलिए मगरमच्छ ने सांई धाम मंदिर वाले क्षेत्र में डेरा जमा रखा है। उक्त क्षेत्र में लोगो का आना जाना कम होता है। https://www.youtube.com/watch?v=dNVP8rHFMl0
Continue With Google
Comments (0)