आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कांग्रेस की छात्र ईकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश कार्यालय से जारी हुए एक पोस्टर को लेकर जबलपुर में विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) पर प्रतिबंध की मांग वाले पोस्टरों को चस्पा करने के जबलपुर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस थाना सिविल लाइन में जमकर हंगामा मचाया। शनिवार की शाम 8 बजे से शुरू हुआ विवाद देररात तीन बजे तक चलता रहा। थाना कैंपस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिवक्ता एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रात तीन बजे गिरफ्तार किए गए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छोड़ दिया।
Jabalpur News: RDVV में पोस्टर लगाने पर विवाद,एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, सिविल लाइन थाने में रात तीन बजे तक चला हंगामा
Jabalpur News: Controversy over putting up posters in RDVV, Crime Branch arrested NSUI workers, ruckus continued till 3 oclock in the night in Civil Line police station.

Continue With Google
Comments (0)