आर्य समय संवाददाता जबलपुर।  25 दिसंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव रामदास यादव के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में रांझी अंबेडकर पार्क में धरना दिया गया।

श्री यादव ने बताया कि विगत दिनों देश की संसद में संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी पर देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अपने वक्तव्य में जिस प्रकार अपमान किया गया है, उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में लगातार विरोध किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में अंबेडकर पार्क रांझी बड़ा पत्थर में कांग्रेस द्वारा देश के गृहमंत्री के अनाप शनाप बयानों के विरोध में धरना विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथों में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र लिए एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा दो, अमित शाह माफी मांगो की तख्तियाॅं लेकर तीखी नारे बाजी की गई। 

प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश महासचिव रामदास यादव, रमेश मोहित, लक्ष्मण समुद्रें महेश चौहान, सोनू गुप्ता, राजकुमार सोनी, बंटी मारुति, कमलेश चौधरी, सरबजीत नारंग, राजेश चौबे, राजू कनौजिया, श्याम सुंदर कोरी, आनंद यादव, राजेश श्रीवास, श्रीमती रेखा चौधरी फूलवती धुर्वे, मीनाक्षी सिंह, ममता सोनाने, भगवती भूमिया आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।