आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। 29 जनवरी को जबलपुर के टिमरी गांव में हुई सामूहिक हत्याकांड के बाद शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद विवेक तनखा, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट, विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने जीतू पटवारी करीब आधे घंटे तक पीड़ित परिवार के साथ बैठे रहे, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक बार फिर सरकार और पुलिस पर निशाना साधा।कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय से भी मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर - एसपी से कई बिंदुओं पर चर्चा की।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/jViO4FUDuwQ" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए पटवारी ने कहा कि अराजकता, आतंक, हत्या और हत्यारे, सब कुछ प्रशासन बन गया है। जीतू पटवारी ने कहा कि पुलिस का काम अब सिर्फ हत्या करवाना बच गया है। मध्यप्रदेश में हो रही घटनाओं को अगर महसूस किया जाए तो कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। जबलपुर में जिस तरह से चार लोगों की हत्या कर दी गई, वह यह बताता है कि प्रदेश में अब कानून नहीं बचा है।

Continue With Google
Comments (0)